बैडमिंटन : रोहन-कुहू ने जीता हेलास ओपन के मिश्रित युगल का खिताब

लिवाडिया (ग्रीस), 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के रोहन कपूर और कुहू गर्ग ने हेलास ओपन अंतर्राष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम कर लिया।

इस भारतीय जोड़ी ने रविवार को उत्कर्ष अरोड़ा और करिश्मा वाडकर की हमवतन जोड़ी को मात दी। रोहन और कुहू की जोड़ी ने उत्कर्ष और करिश्मा की जोड़ी को 35 मिनट तक चले करीबी मुकाबले में 21-19, 21-19 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493