बैडमिंटन : ली चोंग वेई ने जीता यूएस ओपन खिताब

न्यूयार्क, 22 जून (आईएएनएस)। मलेशिया के ली चोंग वेई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन पुरुष एकल खिताब जीत लिया।

विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चोंग वेई ने रविवार को हुए इस ग्रैंड प्रिक्स आयोजन के फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के हांस क्रिस्टियन विटिंगुस को 22-20, 21-12 से हराया।

महिला एकल खिताब जापान की नोजोमी ओकुहारा को मिला। ओकुहारा ने फाइनल में अपने ही देश की सायाका सातो को 21-16, 21-14 से हराया।

महिला एकल सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों खिलाड़ी जापानी थीं। चीन ने युगल खिताब जीते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493