बैडमिंटन : विश्व चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत, तन्वी बाहर

ग्लासगो (स्कॉटलैंड), 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को अपने दमदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए विश्व चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

हालांकि, महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी लाड को निराशा हाथ लगी है। उन्हें तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी सुंग जी ह्यून ने बाहर का रास्ता दिखाया।

पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में श्रीकांत ने फ्रांस के खिलाड़ी लुकास कोर्वी को मात दी। श्रीकांत ने 32 मिनट के भीतर कोर्वी को सीधे गेमों में 21-9, 21-17 से मात देकर अगले दौर में कदम रखा।

श्रीकांत का सामना अब प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के खिलाड़ी आंद्रेस एंटोनसेन से होगा। आंद्रेस ने दूसरे दौर में इंडोनेशिया के खिलाड़ी टोमी सुगियार्तो को 21-15, 21-9 से मात दी।

महिला एकल वर्ग में सुंग ने तन्वी को 33 मिनट के भीतर 21-9, 21-19 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493