बैडमिंटन : विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में ओकुहारा से हारीं सिंधु

ग्लास्गो, 27 अगस्त (आईएएनएस)। जापान की नोजोमी ओकुहारा ने बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में रविवार को भारत की पी.वी. सिंधु को हराते हुए विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल में ओकुहारा ने सिंधु को 21-19, 20-22, 22-20 से मात दी। यह मैच एक घंटे 50 मिनट तक चला।

यह दोनों की बीच सातवीं भिड़ंत थी, जिसमें ओकुहारा ने चौथी बार जीत दर्ज की है। ओकुहारा जापान के लिए विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला हैं।

भारत को पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक मिले हैं। सिंधु से पहले सायना ने शनिवार को कांस्य पर कब्जा जमाया था। अगर सिंधु यह मैच जीत जातीं तों वह भारत को इस चैम्पियनशिप में पहला स्वर्ण दिलाने वाली खिलाड़ी बन जातीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493