बैडमिंटन : सायना आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचीं, श्रीकांत बाहर

सिडनी, 11 जून (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने जहां शनिवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7.5 लाख डॉलर के इनामी आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रख लिया है, वहीं शीर्ष पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को सेमीफाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा।

सिडनी के ओलम्पिक पार्क में हुए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी ने चीन की वांग यिहान को 21-8, 21-12 सीधे सेटों से हराकर जीत हासिल की।

इससे पहले, पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व के 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी श्रीकांत को डेनमार्क के हांस क्रिस्टीयन विटिंघुस से 20-22, 13-21 से हार झेलकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493