मीत भाई रियलिटी शो के निर्णायक बनने को तैयार

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। ‘बेबी डॉल’ और ‘चिट्टियां कलाइयां’ से मशहूर हुई, संगीत रचनाकार मीत भाइयों की जोड़ी मनमीत सिंह और हरमीत सिंह ने कहा है कि वे किसी भी रियलिटी शो के निर्णायक बनने के लिए तैयार हैं।

मनमीत सिंह ने आईएएनएस से कहा, “पिछले साल हमें एक प्रस्ताव मिला था, लेकिन हमने फैसला किया था कि अभी इसका समय नहीं आया है। हमें लगा कि अभी हम नए हैं और हमें अभी बहुत कुछ पेश करना है।”

उन्होंने कहा, “अब हम किसी भी रियलिटी शो के निर्णायक बनने के लिए तैयार हैं और इसके लिए चैनलों से बात चल रही है। मुझे लगता है कि यह मजेदार है और किसी व्यक्ति के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मंच है।”

हरमीत ने कहा, “काम के लिहाज से जिंदगी बेहतर हुई है। हमने कभी जिंदगी से ज्यादा उम्मीदें नहीं की। हमें कोई ऐसा दौर याद नहीं आता जब हमारे पास काम न रहा हो और हम अवसादग्रस्त रहे हों। हम हमेशा सकारात्मक रहे हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493