दीपिका पादुकोण सबसे बड़ी स्टार हैं : इरफान खान

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘पीकू’ में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके अभिनेता इरफान खान ने कहा कि दीपिका सबसे बड़ी स्टार हैं और उन्हें खुशी है कि अमिताभ बच्चन भी यही मानते हैं।

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘पीकू’ में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके अभिनेता इरफान खान ने कहा कि दीपिका सबसे बड़ी स्टार हैं और उन्हें खुशी है कि अमिताभ बच्चन भी यही मानते हैं।

अमिताभ ने हाल ही में कहा था कि लोगों ने ‘पीकू’ सिर्फ दीपिका की वजह से देखी।

इस पर इरफान से जब प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा, “मैं इस पर प्रतिक्रिया देना नहीं चाहता। अगर उन्होंने कहा है तो इसमें सच्चाई है। दीपिका बड़ी स्टार हैं और वह कलाकारों में हीरा हैं और मैं खुश हूं कि उन्होंने दीपिका के काम को सराहा।”

आगामी फिल्म ‘मदारी’ का प्रचार कर रहे इरफान का कहना है कि व्यावसायिक सिनेमा की परिभाषा व्यापक बनाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “हम व्यावसायिक सिनेमा को फिर से परिभाषित करने की कोशिश कर रहे हैं और व्यावसायिक सिनेमा की परिभाषा को व्यापक बनाया जाना चाहिए।”

निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मदारी’ 15 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493