काबुल, 11 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में शनिवार को पुलिस और आतंकवादियों के बीच हुए संघर्ष में इस्लामिक स्टेट के 13 आतंकवादी मारे गए। इस दौरान चार पुलिसकर्मियों की भी जान चली गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, “आईएस आतंकवादियों ने देह बाला जिले में पुलिस मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें 13 आतंकवादी मारे गए। इस दौरान चार पुलिसकर्मियों भी जान चली गई।”
अधिकारी ने बताया कि इस संघर्ष के दौरान सात आतंकवादी घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath