लंदन, 11 जून (आईएएनएस)। हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी-2016 के पहले मैच में दक्षिण कोरिया ने बेल्जियम को मात दी, वहीं ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया को बराबरी पर रोका।
इससे पहले भारत ने भी अपने पहले पूल मैच में शुक्रवार को जर्मनी को 3-3 की बराबरी पर रोक दिया।
रियो ओलम्पिक से पहले शुरू हुए इस अंतिम बड़े टूर्नामेंट में द. कोरिया ने अपने दम पर आगे बढ़ने वाली यूरोपीय टीम बेल्जियम को 2-0 से मात दी।
इस मुकाबले में द. कोरिया के लिए युंग जिहुन और जुंग मानजाए ने गोल किया और टीम को जीत की ओर ले गए। हालांकि, टूर्नामेंट में खेल रही यह टीम रियो ओलम्पिक में जगह बनाने में नाकाम रही।
इसके अलावा, टूर्नामेंट में शनिवार को हुए एक अन्य मुकाबले में ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के बीच 0-0 से ड्रॉ हुआ।
मेजबान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्तमान विश्व विजेता आस्ट्रेलिया को गोल दागने का एक भी अवसर नहीं दिया और मुकाबला ड्रॉ पर ही समाप्त हो गया।
इस टूर्नामेंट में आगामी रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली सभी पांचों टीमों की तैयारी की झलक देखी जाएगी।
टूर्नामेंट में शनिवार को होने वाले दूसरे मुकाबले में जहां एक ओर जर्मनी का सामना बेल्जियम से होगा, वहीं भारत की भिड़ंत ब्रिटेन से और आस्ट्रेलिया का मुकाबला द. कोरिया से होगा।
dharmpath.com dharmpath