स्थानीय प्रशासन ने बताया कि इन 11 लोगों में पांच महिलाएं, चार पुरुष और दो लड़कियां हैं। ये लोग ओक्साका की सीमा से लगे पहाड़ी क्षेत्र के दो घरों में रह रहे थे।
कॉक्सकैटलन पुलिस से प्राप्त शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आधीरात के बाद हथियारबंद समूह इनके घरों में घुसा और अंधाधुंध गोलिायं बरसानी शुरू कर दी।
कॉक्सकैटलन के महापौर विंसेट लोपेज डी ला वेगा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस हमले में दो लड़कियां बचने में कामयाब रहे हैं, लेकिन एक को छाती में गोली लगी जबकि दूसरी को पेट में लगी है।
उन्होंने कहा कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath