बैडमिंटन : सिंगापुर ओपन के पहले दौर में हारे प्रणीत

सिंगापुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी.साई.प्रणीत को यहां जारी सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज के पहले दौर में हार कर बाहर होना पड़ा।

हालांकि, महिला एकल वर्ग में अच्छी किस्मत के कारण रितुपुर्णा दास ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

वर्ल्ड नम्बर-24 प्रणीत पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में जापान के यु इगाराशी के हाथों उलटफेर का शिकार हो गए।

वर्ल्ड नम्बर-59 इगाराशी ने प्रणीत को एक घंटे और 11 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 16-21, 21-16, 21-16 से मात दी।

अपनी प्रतिद्वंद्वी स्विट्जरलैंड की सबरीना जेक्वेट के रिटायर्ड हर्ट होने के कारण क्वालीफायर से मुख्य दौर में पहुंची रितुपुर्णा ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। उनका सामना अब प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की यूलिया योसेफिन सुसांतो से होगा।

मिश्रित युगल वर्ग में भी भारत को सफलता हासिल हुई है। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने पहले दौर में इंडोनेशिया की एंडिका रमादियानसा और मिशेले क्रिस्टन बंदासो की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-16, 21-19 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

पुरुष युगल वर्ग में मंदीरा जु अनिलकुमार राजु और वेंकट गौरव प्रसाद की क्वालीफायर जोड़ी को हारकर बाहर होना पड़ा। उन्हें पहले दौर में हांगकांग की ली चुन हेई रीनाल्ड और ओर चिन चुंग की जोड़ी ने 21-19, 16-21, 21-17 से मात देकर बाहर कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493