यांगून, 18 जुलाई (आईएएनएस)। म्यांमार के सागेंग क्षेत्र में बुधवार को रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग के मुताबिक, भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र यिनमबिन शहर से आठ किलोमीटर पश्चिमोत्तर में दर्ज किया गया। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 8.35 बजे महसूस किए गए।
dharmpath.com dharmpath