बैडमिंटन : सिंगापुर ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में शुभांकर

सिंगापुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी शुभांकर डे ने अच्छी शुरुआत करते हुए बुधवार को सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

हालांकि, महिला युगल वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी है।

वर्ल्ड नम्बर-64 शुभांकर ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में कनाडा के वर्ल्ड नम्बर-66 जेसन एंथोनी हो-शुए को 54 मिनट में 14-21, 21-14, 21-16 से मात दी।

प्री-क्वार्टर फाइनल में अब शुभांकर का सामना ताइवान के दिग्गज खिलाड़ी चोइ तिएन चेन से होगा।

महिला युगल वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी को हांगकांग की एनजी याउ और युएन सिंग यिंग की जोड़ी ने 53 मिनट में 21-18, 13-21 14-21 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग में एम.आर. अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक की जोड़ी को भी पहले ही दौर में हार मिली। इंग्लैंड की बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी ने 60 मिनट तक चले मैच में भारतीय जोड़ी को 19-21, 21-17, 21-19 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493