लखनऊ, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत और साई उत्तेजिता राव के लिए सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा।
प्रणीत और उत्तेजिता को उनके वर्गो में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हारकर चैम्पियनशिप से बाहर होना पड़ा।
पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रणीत को चीन के लु ग्वांगझु ने 58 मिनटों तक चले मुकाबले में 10-21, 21-19, 14-21 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तेजिता को भी चीनी खिलाड़ी से हार मिली। उन्हें ली जुरेई ने 46 मिनटों तक चले मुकाबले में 9-21, 21-19, 12-21 से मात दी और चैम्पियनशिप से बाहर कर दिया।
dharmpath.com dharmpath