बेंगलुरू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। सरकारी कंपनी एचएएल की सहयोगी कंपनी नैनी एयरोस्पेस लि. (एनएईएल) यहां पांच मल्टी-रोल एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर्स (एचएलएच) ध्रुव हेलीकॉप्टर के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में एयरो स्ट्रकचर्स और सब-एसेंबलीज मुहैया कराएगी। रक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) ने यहां एक बयान में कहा, “एचएएल के हेलीकॉप्टर खंड ने बेंगलुरू में एएईएल द्वारा एएलएच (ध्रुव) के लिए प्रयागराज में उत्पादित हेलीकॉप्टर स्ट्रकचर और सब-एसेंबलीज का पहला बैच प्राप्त कर लिया है।”
सरकारी एयरोस्पेश दिग्गज ने अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर. माधवन ने दो महीने पहले हेलीकॉप्टर स्ट्रकचर के उत्पादन के लिए एनएईएल में एक स्ट्रकचरल एसेंबली शॉप खोला था।
एनएईएल के अध्यक्ष वी. एम. चामोला ने कहा, “हेलीकॉप्टर स्ट्रकचर्स को सौंपने के साथ ही एनएईएल ने एयरक्रॉफ्ट लूम के उत्पादन के अलावा एयरो स्ट्रकचर के क्षेत्र में क्षमताओं का विकास किया है।”
कंपनी ने हालांकि मीडिया को यूनिट की क्षमता, स्थापना की लागत और कर्मचारियों की संख्या की जानकारी नहीं दी।
संकटग्रस्त सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान केबल्स लि. (एचसीएल) की नैनी इकाई को करीब 15 साल पहले बंद कर दिया गया था, जिसे एचएएल की सहयोगी कंपनी एनएईएल ने 1 फरवरी 2017 में खरीदा था। इसी कंपनी ने एयरक्रॉफ्ट लूम के उत्पादन की स्थापना की गई।
dharmpath.com dharmpath