मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अमिताभ बच्चन, करण जौहर, शबाना आजमी और मधुर भंडारकर समेत बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने अपने प्रशंसकों और दोस्तों के लिए प्यार, सकारात्मकता और खुशियों की कामना की।
उन्होंने ट्वीट किया :
अमिताभ बच्चन : गुरु नानक देवजी की जयंती की शुभकामनाएं। प्यार और स्नेह बने रहने की कामना करते हैं।
करण जौहर : सभी को गुरपरब की बधाई।
निम्रत कौर : सभी को प्यार और सम्मान। उनका आशीर्वाद और समृद्धि हम सभी पर बना रहे। गुरपरब दियां लख लख बधाइयां। सभी को गुरुपरब की शुभकामनाएं।
मधुर : गुरु नानक देवजी की पवित्र शिक्षाएं आपको और आपके परिवार को खुशी, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दे। गुरु नानक जयंती की बधाई।
आनंद एल. राय : गुरु नानक जयंती की बधाई। इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरुपरब आपके जीवन में बहुत सारी खुशियां और समृद्धि लाए। गुरुपरब की बधाई।
अशोक पंडित : गुरुपरब आपके जीवन में खुशी और समृद्धि लाए।
अली फजल : गुरु नानक जयंती की बधाई।
राकुल प्रीत सिंह : गुरुपुरब दियां लख लख बधाइयां।
अनुभव सिन्हा : हैप्पी गुरु नानक जयंती इंडिया। उनके निर्माण से बहुत कुछ सीखा। गुरुपुरब।
dharmpath.com dharmpath