बैडमिंटन : सौरभ वर्मा ने जीता नीदरलैंड्स ओपन खिताब

एल्मीयर (नीदरलैंड्स), 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने नीदरलैंड्स ओपन का खिताब अपने नाम किया है।

नीदरलैंड्स ओपन के फाइनल में सौरभ ने मलेशिया के जून वेई चीम को मात दी।

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-62 सौरभ ने मलेशियाई खिलाड़ी जून को 40 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-19, 21-13 से हराकर खिताबी जीत हासिल की।

इससे पहले, इस साल जुलाई में सौरभ ने रूस ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493