शिवराज जनता को हिसाब दें : कमलनाथ

दतिया/ग्वालियर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने राज्य को किसान, आत्महत्या, बेरोजगारी, महिला अत्याचार में नंबर वन बना दिया है।

कमलनाथ ने पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में सोमवार को स्टेडियम में संकल्प सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार को भ्रष्ट सरकार करार दिया।

कमलनाथ ने कहा, “मध्य प्रदेश आज देश में किसान आत्महत्या, बेरोजगारी, महिला असुरक्षा में नंबर वन बन गया है। इस सरकार ने युवाओं को गुमराह किया है।”

कमलनाथ ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा में बड़ा अंतर है। कांग्रेस गरीब के बारे में सोचती है जबकि भाजपा उद्योगपतियों के लिए सोचती है।

उन्होंने कहा कि शिवराज को अपने शासन काल का हिसाब देना चाहिए कि आखिर हर वर्ग बदहाल क्यों है? कांग्रेस की सरकार आने पर राज्य की तस्वीर बदली जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493