बैडमिटन : सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे श्रीकांत, समीर

सिंगापुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में शुमार किदाम्बी श्रीकांत शुक्रवार को सिंगापुर ओपन से बाहर हो गए हैं। जापान के केंटो मोमोटा ने श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मात दे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

जापानी खिलाड़ी ने श्रीकांत को एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 19-21, 21-9 से मात दी।

सेमीफाइनल में मोमोटा का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होगा जिन्होंने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 22-24, 21-18, 24-22 से मात दी।

वहीं, पुरुष एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में समीर वर्मा भी अंतिम-8 में हार कार बाहर हो गए हैं। समीर को चीनी ताइपे के चाउ टिन चेन ने 21-10, 15-21, 12-15 से मात दी। यह मैच 55 मिनट तक चला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493