तमिलनाडु में मोदी की 2 रैलियां शनिवार को

चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

भाजपा के पदाधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, “मोदी सुबह में थेनी में और उसके बाद रामनाथपुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे।”

उन्होंने बताया कि संभावना है कि मोदी शुक्रवार की देर शाम ही मदुरै पहुंचेंगे और मीनाक्षी मंदिर के लिए प्रसिद्ध इस शहर में रात्रि विश्राम करेंगे।

थेनी की रैली में मोदी एआईएडीएम के नेतृत्ववाले गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। गठबंधन के ये उम्मीदवार थेनी, दिंदीगुल, मदुरै और विरुधुनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

रामनाथपुरम की रैली में मोदी शिवगंगा, तूतुकुडी, तेनकासी और रामनाथपुरम सीटों पर चुनाव लड़ रहे गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

भाजपा तमिलनाडु में एआईएडीएम के नेतृत्ववाले गठबंधन की घटक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493