बैडिमंटन : विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे लिन डैन

ग्लास्गो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। सातवीं विश्व वरियता प्राप्त चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डैन ने यहां खेली जा रही विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।

उन्होंने शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को मात दी।

लिन डैन ने वान को 58 मिनट तक चले संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 21-17, 21-14 से मात दी।

अपने छठे खिताब के लिए रविवार को फाइनल में उनका सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होगा, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में चीन के चेन लोंग को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493