‘बैड बॉय’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे मिथुन के बेटे

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के दूसरे बेटे नमाशी, राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म ‘बैड बॉय’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

निर्माता साजिद कुरैशी की बेटी अमरीन कुरैशी भी इस फिल्म में अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगी।

कुरैशी ने एक बयान में कहा, “दोनों को फिल्म में लेने से पहले राजकुमार ने उनका कई दफा ऑडिशन लिया और दोनों को कई एक्टिंग वर्कशॉप में भी डाला।”

कुरैशी ने यह भी कहा कि नमाशी ने जब फिल्म को साइन किया था तब मिथुन अमेरिका में थे।

उन्होंने आगे यह भी कहा, “लेकिन वापस लौटने पर, वह हमसे मिले और स्क्रिप्ट को लेकर बात भी की। किसी भी पिता को यह जानकर खुशी होगी कि उनके बच्चे की लॉचिन्ग राजकुमार संतोषी कर रहे हैं यानि कि वह सुरक्षित हाथों में है।”

फिल्म की शूटिंग अगले 65 दिनों में बेंगलुरू और मुंबई में की जाएगी। निर्माताओं का ऐसा भी विचार है कि कुछ गानों की शूटिंग विदेश में करे। इस फिल्म के निर्माता कुरैशी की इनबॉक्स पिक्चर्स है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493