जनादेश का सम्मान करें : प्रियंका

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी और कहा कि देश की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका सम्मान होना चाहिए।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं और मोदी जी और भाजपा को उनकी जीत के लिए बधाई देते हैं।”

प्रियंका गांधी अपने भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची थीं।

उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब भाजपा संसद की 542 संसदीय सीटों में से 300 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों राहुल गांधी अपनी अमेठी सीट गंवा चुके हैं। हालांकि उन्होंने केरल के वायनाड से जीत दर्ज की है।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी रायबरेली से जीती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493