बॉक्स ऑफिस पर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का जलवा बरकरार

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने रिलीज होने के बाद से 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करन जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने रिलीज होने के बाद से 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के कारण विवादों से घिरी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 28 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्य राय बच्चन और अनुष्का शर्मा भी हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज निर्मित इस फिल्म में शाहरुख खान ने कैमियो किया है।

फिल्म निर्माताओं की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 169.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारत में फिल्म की कुल कमाई 114.55 करोड़ और विदेशों में 54.71 करोड़ रही है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, “‘ऐ दिल है मुश्किल’ का पहला सप्ताह शानदार रहा और करन जौहर की इस मनोरंजक फिल्म के साथ इस दिवाली पर प्यार का जश्न मनाने के लिए दर्शकों के हम आभारी हैं। दुनियाभर के दर्शकों की वजह से सिर्फ एक सप्ताह में 170 करोड़ की कमाई को पार कर फिल्म हिट रही है, जो अभूतपूर्व है।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे सप्ताह भी फिल्म अच्छी कमाई करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493