माधवन टोक्यो में ‘इरुधि सुत्तरु’ को मिली तारीफ से खुश

टोक्यो, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आर. माधवन अपनी तमिल फिल्म ‘इरुधि सुत्तरु’ को 29 वें टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मिली तारीफ से बेहद खुश हैं।

सुधा कोंगरा निर्देशित ‘इरुधि सुत्तरु’ को 25 अक्टूबर से तीन नवंबर तक चले महोत्सव में वर्ल्ड फोकस सेक्शन के अंतर्गत 31 अक्टूबर और एक व दो नवंबर को प्रदर्शित किया गया।

माधवन ने अपने बयान में कहा, “जापान के लोगों ने मुझे और मेरी फिल्म ‘इरुधि सुत्तरु’ को जितना प्यार और स्नेह दिया है, उससे मैं बेहद खुश हूं। इसने मेरे दिल को छू लिया है। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।”

इस फिल्म में माधवन बॉक्सिंग कोच की भूमिका में हैं, जिन्हें एक मछली बेचने वाली में चैंपियन बनने के गुण दिखाई देते हैं।

फिल्म हिंदी में ‘साला खड़ूस’ नाम से रिलीज हो चुकी है।

सुधा फिलहाल ‘इरुधि सुत्तरु’ की तेलुगू रीमेक ‘गुरु’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेता वेंकटेश इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493