बॉडी बिल्डर काई ग्रीन ने किया ‘स्पोर्ट्स फिट’ का अनावरण

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एम.एस. धौनी की पार्टनरशिप जिम ‘स्पोर्ट्स फिट’ ने द्वारका में अपने सेंटर की शुरूआत की, जिसका अनावरण अन्तर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर काई ग्रीन और स्पोर्ट्स फिट के अजय ने किया।

काई ग्रीन ने कहा, “भारतीय स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़ी सही जानकारी को लेकर जागरूक हो रहे हैं ऐसे में यहां अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस केन्द्रों की जरूरत है। इसके लिए स्पोर्ट्स फिट जिम अच्छा कार्य कर रहे हैं क्योंकि मैंने जाना है कि स्पोर्ट्सफिट व्यक्तिगत स्तर पर लोगों को जरूरी जानकारी और प्रशिक्षण देने की दिशा में शानदार कार्य कर रहा है।”

वहीं स्पोर्ट्सफिट के अजय ने कहा, “भारत के युवा फिट रहना चाहते हैं लेकिन जानकारी और मागदर्शन के अभाव में वे पीछे रह जा रहे हैं, जिसके चलते हमने इस कमी को दूर करने का प्रयास किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493