बॉडी बिल्डिंग इंडिया ने दिल्ली में खोला फिटनेस स्टोर

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता हरमन बावेजा ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में मालवीय नगर के मुख्य बाजार में एक्सक्लूसिव फिटनेस एंड न्यूट्रिशन स्टोर ‘बॉडी बिल्डिंग इंडिया’ (बीबीआई) का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पहली बार अपना न्यूट्रिशन सप्लीमेंट ब्रांड ‘हेल्थ नैचुरल्स’ भी पेश किया, जो बीबीआई के इस स्टोर पर उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली स्थित बीबीआई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में खोले गए तीन स्टोर्स में से एक है जिन्हें फ्रेंचाइज इंडिया की सहयोगी कंपनी नॉक आउट वेलनेस लैब्स एलएलपी के साथ भागीदारी में खोला गया है।

बीबीआई में लोकप्रिय बॉलिवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा भी भागीदार हैं। यह ब्रांड न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स और फिटनेस एसेसरीज का कारोबार करता है जिन्हें ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोप से आयात किया जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार को शुरू किए गए दो अन्य बीबीआई स्टोर गुड़गांव के गैलेरिया बाजार साकेत के डीएलएफ प्लेस में हैं।

इस अवसर पर बावेजा ने कहा, “हेल्थ नैचुरल्स एक ऐसा ब्रांड है जो तंदुरुस्त रखने के लिए ‘अतिरिक्त’ पोषण देता है। मुझे बॉडी बिल्डिंग इंडिया के साथ जुड़ने पर खुशी है और इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि बीबीआई पर प्रदर्शित हमारे उत्पाद हेल्थ नैचुरल्स की तरक्की में मददगार साबित होंगे।”

बीबीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकुश सभरवाल ने कहा, “युवाओं में बढ़ती फिटनेस सजगता को देखते हुए हमने बॉडी बिल्डिंग फिटनेस स्टोर का उपक्रम शुरू किया है जहां असली न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स और फिटनेस एसेसरीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इस स्टोर के साथ अब हमारे पास 6 ब्रांड आउटलेट्स हो गए हैं और हम देशभर में एक साल के अंदर तकरीबन 100 आउटलेट्स खोलने की योजना बना रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493