बॉबी की शुक्रगुजार हूं : सनी

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बॉबी खान के निर्देशन की आगामी फिल्म ‘एक पहेली लीला’ में एकदम जुदा अवतार में नजर आने वाली अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि वह इस भूमिका के लिए बॉबी की शुक्रगुजार हैं।

सनी ने एक बयान में कहा, “बॉबी की शुरुआत से ही यह प्रतिक्रिया थी कि ‘मैं सनी को लीला बनाना चाहता हूं।’ इसलिए मुझे खुशी है कि इस भूमिका के लिए उन्होंने मुझे लिया। यह आजीवन याद रहने वाली भूमिका है।”

फिल्म में सनी एक रहस्यमयी राजकुमारी की भूमिका में हैं।

‘रागिनी एमएमएस 2’ में अभिनय कर चुकीं सनी ने फिल्म के निर्देशक व अपने अच्छे दोस्त बॉबी की तारीफों के पुल भी बांधे।

उन्होंने कहा, “बॉबी खान और पूरी टीम के साथ काम करना जबर्दस्त था। मेरे पति, मैं और बॉबी अर्से से दोस्त हैं। हमने उनके साथ काम करने का इंतजार किया और आखिरकार ‘एक पहेली लीला’ मिल गई।”

‘एक पहेली लीला’ में जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल और राहुल देव भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493