मेक्सिको में सड़क दुर्घटना, 16 मरे

मेक्सिको सिटी, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको-अमेरिका सीमा के पास रेलगाड़ी ने एक बस को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, यह दुर्घटना शुक्रवार शाम न्यूवो लियोन राज्य के अनाहुआक शहर में घटी।

अधिकारियों के मुताबिक, बस चालक रेल पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था, जबकि उस पर रेलगाड़ी आ रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि बस में 60 लोग सवार थे, जो बस की क्षमता से अधिक थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493