बॉलीवुड की नई प्रतिभाशाली पीढ़ी से हैरान हैं अमिताभ

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह कलाकारों और निर्देशकों की नई पीढ़ी के साथ काम करने का आनंद ले रहे हैं।

अमिताभ ने यह भी कहा कि वह इस नई पीढ़ी के इतने बेहतरीन काम के तरीके से काफी हैरान भी हैं।

बॉलीवुड के 73 वर्षीय अभिनेता ने कहा, “मैं नई प्रतिभाओं को देखकर हैरान हूं। वे अपने काम में इतने बेहतरीन कैसे हो सकते हैं? मुझे उनमें कोई भी गलती नहीं दिखती। मैं अब भी सीख रहा हूं और कई गलतियां करता हूं, लेकिन ये लोग काफी अच्छे हैं। मुझे उनके साथ काम करना और उन्हें काम करते देखना काफी पसंद है।”

डिजिटल प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने वाले अमिताभ ने ब्लॉग लिखने वालों की भी काफी तारीफ की।

अमिताभ ने कहा, “क्या लिखते हैं ये लोग। कई लोग काफी प्रतिभाशाली हैं। किस प्रकार वह फिल्म को देखते हैं और अपनी राय देते हैं। इस तरह की प्रतिक्रिया मुझे नियमित आलोचकों से देखने को नहीं मिलती।”

दिग्गज अभिनेता वर्तमान में अभी अपनी आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493