भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे महाराष्ट्र के मंत्री खडसे का इस्तीफा (लीड-1)

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री एकनाथ खडसे ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

खडसे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और कई विभागों से संबंधित कागजात उन्हें सौंप दिए, जिनमें राजस्व एवं अल्पसंख्यक विभाग से संबंधित दस्तावेज भी शामिल थे।

इससे पहले शुक्रवार को फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की और इस मुद्दे पर उन्हें विस्तृत जानकारी सौंपी। इसके बाद फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक की।

खडके पिछले कुछ सप्ताह से विवादों में हैं। भ्रष्टाचार मामलों में वह सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी पार्टी शिवसेना सहित कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और आम आदमी पार्टी (आप) और सामाजिक कार्यकर्ताओं की आलोचना झेल रहे हैं।

हालांकि, खडसे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है और स्वयं को निर्दोष सिद्ध करने की प्रतिबद्धता जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493