बॉलीवुड की पसंदीदा आंटी शम्मी का निधन

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। करीब छह दशकों तक अभिनय जगत में सक्रिय रहीं दिग्गज चरित्र अभिनेत्री शम्मी रबादी का यहां सोमवार देर शाम निधन हो गया। उनके एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। वह 87 साल की थी।

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। करीब छह दशकों तक अभिनय जगत में सक्रिय रहीं दिग्गज चरित्र अभिनेत्री शम्मी रबादी का यहां सोमवार देर शाम निधन हो गया। उनके एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी। वह 87 साल की थी।

बॉलीवुड हस्ती अशोक शेखर के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। उन्होंने अपने जुहू सर्कल स्थित घर में अंतिम सांस ली।

शेखर ने बताया कि ओशिवारा कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शम्मी का वास्तविक नाम नरगिस था। वह पारसी थीं और दिग्गज बॉलीवुड फिल्मकार दिवंगत सुल्तान अहमद की पूर्व पत्नी थीं।

वह आंटी, नानी, परिवार की बुजुर्ग महिला के किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493