बॉलीवुड को गुरु पर्व पर शांति और प्रेम की आशा

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। सिखों के प्रथम गुरु और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती पर अमिताभ बच्चन, कैलाश खेर और राणा डग्गुबाती सहित पूरे बॉलीवुड ने अपने परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों को शांति व खुशहाली की शुभकामनाएं दी।

गुरु नानक जयंती को पूरे देश में गुरु पर्व के रूप में मनाया जाता है।

सभी कलाकारों ने ट्विटर पर शुभकामनाएं दी।

अमिताभ बच्चन : “गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी को शांति और प्रेम की शुभकामनाएं।”

कबीर बेदी : “गुरु नानक जी का ज्ञान हमारे जीवन में रोशनी दे..सभी को बधाई.. शांति व प्यार।”

अभिषेक बच्चन : “गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।”

राणा डग्गुबाती : “गुरु पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं। शांति और प्रेम रहे।”

मधुर भंडारकर : “इस शुभ अवसर पर प्रेम और खुशहाली की शुभकामनाएं।”

कैलाश खेर : “सभी को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं। आज एक नेक काम जरूर करें।”

रणविजय सिंह : “गुरु पर्व की शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493