बॉलीवुड ने सानिया को दी जीत की बधाई

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। फरहान अख्तर, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन सहित कई बॉलीवुड सितारों ने सानिया मिर्जा की वर्ष के आखिरी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट, डब्ल्यूटीए फाइनल्स में मिली खिताबी जीत के लिए तारीफ की और ‘भारत को गौरवान्वित करने’ और इसी तरह ‘आगे बढ़ते’ रहने की बात कही।

डब्ल्यूटीए फाइनल्स टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सानिया और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिगिस ने जीत हासिल की।

बॉलीवुड सितारों ने कहा कि यह सानिया की उपलब्धियों की किताब में एक नया खिताब है और अभी और खिताब आने बाकी हैं।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर सानिया को बधाई देते हुए लिखा, “बधाई हो सानिया मिर्जा। इस खिताब के लिए, इससे पहले जीते गए सभी खिताबों के लिए और आगे जीते जाने वाले खिताबों के लिए भी।”

फरहान ने ट्वीट किया, “सानिया मिर्जा और हिंगिस जीत के क्षेत्र में हैं और एक बार फिर से बधाई।”

बॉलीवुड अभिनेता वरुण और विवेक ओबरॉय ने भी ट्वीट कर सानिया को बधाई दी।

वरुण ने ट्वीट किया, “सानिया आप पर गर्व है और अब मुझे बिरयानी खिलाना।”

विवेक ने ट्वीट किया, “भारत की सुपर स्टार टेनिस खिलाड़ी को फिर से बधाई। आगे बढ़ते रहो और भारत को गौरवान्वित करो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493