बॉलीवुड बनाम क्रिकेट खिलाड़ियों के फुटबाल मैच में नेकी की जीत

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। फिल्म जगत के अभिनेताओं और क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच शनिवार को हुए फुटबाल मैच में भले ही 2-2 से ड्रॉ रहा हो, लेकिन अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि इसमें नेकी की जीत हुई।

अभिषेक ने कहा कि इस मुकाबले में उनकी जीत हुई है, जिन लोगों के लिए इसका आयोजन किया गया था।

चैरिटी फुटबाल मैच ‘सिलेब्रिटी क्लासिको 2016’ में क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम ‘ऑल हार्ट’ और फिल्मी सितारों की टीम ‘ऑल स्टार’ के बीच मुकाबला खेला गया।

फुटबाल मैच के रूप में इस पहल की शुरुआत अभिषेक के चैरिटी संगठन ‘प्लेइंग ऑफ ह्यूमेनिटी’ और विराट के चैरिटी संगठन ‘विराट कोहली फाउंडेशन’ ने की।

फिल्मी सितारों की टीम ‘ऑल हार्ट’ के कप्तान रणबीर कपूर थे, वहीं इसमें आदित्य रॉय कपूर, शूजीत सिरकार और राज कुंद्रा जैसी हस्तियां शामिल थी।

क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम ‘ऑल स्टार’ के कप्तान विराट थे। इसमें महेंद्र सिंह धौनी, आर.अश्विन, शिखर धवन, हरभजन सिंह और युवारज सिंह जैसे कई अन्य खिलाड़ी शामिल थे।

इस मुकाबले में ‘ऑल हार्ट’ टीम के लिए सिरकार ने पहला गोल दागा और इसके बाद रणबीर के प्रशिक्षक एंटोनियो पेकोरा ने दूसरा गोल दागा। वहीं, ‘ऑल स्टार’ की टीम के लिए युवराज और के.एल. राहुल ने दो गोल दागे।

अभिषेक ने मुकाबले के बाद कहा, “यह मुकाबला ड्रॉ रहा और हम खुश हैं, क्योंकि पिछली बार हम एक गोल से हार गए थे। मुझे रणबीर और पूरी टीम पर पूरा भरोसा है।”

इस मुकाबले में राजनीतिक पार्टी की शिवसेना के युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

अभिषेक ने कहा कि देश में सूखे से प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए कुछ करने का विचार आदित्य का था और उन्होंने इस मैच के लिए मैदान के प्रबंध में भी मदद की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493