लावरोव ने कहा, “अगर इससे मदद मिलती है तो हम ओएससीई (ऑर्गेनाइजेशन फॉर सिक्युरिटी एंड कॉर्पोरेशन इन यूरोप) के इस निर्णय को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं कि सीमांकन रेखा और भारी हथियारों के भंडारण स्थल की निगरानी करने वाले पर्यवेक्षकों के एक अतिरिक्त समूह को निजी हथियार रखने का अधिकार होगा।”
मंत्री ने रोसिया टेलीविजन चैनल को दिए एक साक्षात्कार में जोर देकर कहा कि हथियारों को आत्मरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
लावरोव ने कहा, “हम इस तरह के समझौते के लिए तैयार हैं और अब गेंद हमारे सहयोगियों के पाले में है।”
dharmpath.com dharmpath