बॉलीवुड में प्रवेश करना चाहते हैं ब्रावो

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो का कहना है कि उनका सपना एक दिन बॉलीवुड में प्रवेश पाना है।

ब्रावो ने ईमेल के जरिए आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, “बॉलीवुड में घुसना मेरा एक सपना है और इसे साकार करने के लिए मैं अपना प्रयास जारी रखूंगा।”

ब्रावो का गीत ‘चैम्पियन’ इन दिनों इंटरनेट पर वायरल है। ब्रावो ने कहा कि वह अपने प्रशंसकों से बस यही कहना चाहते हैं कि वे अपने सपनों पर यकीन करना कभी बंद नहीं करें।

ब्रावो ने यह भी कहा कि उन्हें बॉलीवुड से कुछ प्रस्ताव मिले हैं लेकिन फिलहाल उनकी प्राथमिकता क्रिकेट है।

यह पूछे जाने पर वह हिंदी फिल्म जगत में किसे सबसे अधिक पसंद करते हैं, ब्रावो ने कहा, “मैं सलमान खान, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के सबसे अधिक पसंद करता हूं।”

ब्रावो ने कहा वह हिंदी फिल्में देखते हैं और हिंदी के कुछ शब्द बोल भी सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493