बॉलीवुड सितारों ने ईद पर सुख, शांति की कामना की

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। आमिर खान, ऋषि कपूर और अनिल कपूर जैसे बॉलीवुड दिग्गजों ने ईद-उल-जुहा के अवसर पर शांति और समृद्धि की कामना की।

आमिर ने बुधवार को ट्वीट किया, “सभी को ईद की बधाई। ईद मुबारक।”

‘3 इडियट्स’ के को-स्टार बोमन ईरानी ने भी सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा, “हमेशा खुशी, शांति और समृद्धि मिले।”

निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया, “सभी को ईद मुबारक..प्यार, खुशियां और भाईचारा।”

अभिनेता राजपाल यादव ने आशा व्यक्त की है कि यह ईद असीमित आनंद लाए, खास दिन आपकी सारी कामनाएं पूरी हों और आप और आपके पूरे परिवार को अल्लाह का आशीर्वाद मिले।

अनिल ने ईद के आनंदमय अवसर पर सभी को ‘दिल से शुभकामनाएं’ दी है।

धर्मेद्र, अरशद वारसी, इनामुलहक, रवीना टंडन, अमीषा पटेल और कियारा आडवाणी ने भी ट्विटर पर सभी को ईद की बधाई दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493