वाजपेयी के अस्थि कलश राज्य भाजपा अध्यक्षों को सौंपे गए

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पार्टी की सभी राज्य इकाइयों के अध्यक्षों को सौंपे।

भाजपा ने ट्वीट किया कि वाजपेयी की अस्थियां तहसील स्तर पर शोक सभाएं आयोजित हो जाने के बाद विभिन्न नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे।

बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि पार्टी की तरफ से बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक 27 अगस्त से एक सितंबर तक शोकसभा आयोजित की जाएंगी।

राय ने आईएएनएस से कहा, “वाजपेयी की अस्थियां गंगा, सरयू, नारायणी, बागमति, महानंदा, कोसी सहित बिहार की विभिन्न नदियों में अगले कुछ दिनों में प्रवाहित की जाएंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493