बॉलीवुड सितारों ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए क्रिकेट मैच खेला

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। रजनीश दुग्गल, जायद खान और साकिब सलीम जैसे फिल्म सितारों ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके रोगियों की आर्थिक मदद के लिए एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला।

उन्होंने यह मैच यहां ‘इंक क्रिकेट ब्लास्ट 2017’ के तहत खेला।

रजनीश के निकट परिजन में से भी कोई इस बीमारी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी पहल है और मैं हमेशा सामाजिक मुद्दे के लिए तैयार रहता हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरे जीवन में एक व्यक्ति इससे पीड़ित है और कैंसर ऐसा है जिससे मैं हमेशा से किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ हूं। ऐसे मैं समझता हूं कि मुझे इस मामले में हर वह चीज करनी चाहिए जो मैं कर सकता हूं।”

फिल्म ‘फुकरे’ के अभिनेता वरुण ने खेल में हिस्सा नहीं लिया लेकिन वह समर्थन देने के लिए वहां मौजूद थे।

उन्होंने कहा, “मेरा सामाजिक कार्यो से हमेशा संबंध रहा है। अगर आप सामाजिक कार्य को खेल से जोड़ दें तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। क्रिकेट भारत में बहुत बड़ा खेल है और इसे सामाजिक कार्य से जोड़ना बहुत अच्छी बात है।”

साकिब ने कहा, “यह एक बेहतरीन अभियान है और क्रिकेट भारत में एक धर्म है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493