मुंबई टेस्ट : कोहली का शतक, कीवियों के सामने 281 रनों का लक्ष्य

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। कप्तान विराट कोहली (121) की शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 281 रनों का लक्ष्य दिया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपने करियर का 200वां वनडे मैच खेल रहे कोहली के शानदार प्रदर्शन के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए।

अपनी पारी में कोहली ने 125 गेंदें खेलीं और नौ चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने अपने करियर का 31वां वनडे शतक पूरा किया। कप्तान के अलावा, इस पारी में दिनेश कार्तिक ने 37 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया।

न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं सेंटनर और साउदी को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493