मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सितारों ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है और आग्रह किया है कि पटाखों को जलाने से बचें।
सितारों ने ट्वीट के जरिए दिवाली पर अपने संदेश दिए हैं।
अमिताभ बच्चन : दिवाली की शुभकामनाएं।
आमिर खान : सभी को दिवाली और नए साल की शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि यह दीपोत्सव हमारे जीवन को सकारात्मकता और प्रगतिशीलता से भर दे और हमारे जीवन में स्नेह और प्रेम का संचार कर दे।
प्रियंका चोपड़ा : सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। दुआ है कि सभी के सपने पूरे हों और आपको भरपूर स्नेह, भाग्य और रोशनी मिले।
आलिया भट्ट : हैप्पी दिवाली आप सभी प्यारे लोगों को। कृपया सुरक्षित रहें और खुश रहें। उम्मीद है कि यह साल शोर से मुक्त रहेगा।
रितिक रोशन : हैप्पी दिवाली सुंदर लोगों। शोर और प्रदूषण से बचें। बजाए इसके मस्ती करें और प्रेम फैलाएं।
शबाना आजमी : सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।
कपिल शर्मा : आपको और आपके परिवार को अ वेरी हैप्पी दिवाली। मुस्कराते रहें।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी : इस दिवाली पर अपने अमर जवानों की याद और सम्मान में देश को रोशन करें और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें। हैप्पी दिवाली।
अभिषेक बच्चन : सभी को हैप्पी दिवाली। शांति, समृद्धि और प्रेम।
माहिरा खान : सभी को दिवाली मुबारक। प्रेम और प्रकाश, हमेशा।
निमरत कौर : सभी को हैप्पी दिवाली। प्रार्थना है कि हमारे चारों तरफ और हमारे अंदर भी प्रेम, प्रकाश और उल्लास रहे।
dharmpath.com dharmpath