मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जुन रामपाल, सनी देओल और अदिति राव हैदरी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने रविवार को वैलेंटाइन डे पर सभी को बधाई दी और प्यार भरा संदेश साझा किया है।
बॉलीवुड सितारों के संदेश :
अदिति राव हैदरी : हैप्पी वैलेंटाइन डे और उम्मीद है कि आपका दिन हमेशा प्यार से भरा रहे।
अर्जुन रामपाल : वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं। प्यार सच है और मैं कामना करता हूं कि यह सभी को मिले और हमेशा बना रहे।
सनी देओल : हर महिला खूबसूरत है, इसे आज और कल गुलाब या टेडी बियर से परिभाषित नहीं किया जा सकता। वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं।
विवेक ओबेराय : हैप्पी वैलेंटाइन डे! मुझे अपनी पत्नी से सबसे अनोखा सरप्राइज मिला। प्रियंका को जीटीवी पर अपराह्न् 05:30 देखो।
राज कुंद्रा : वैसे वैलेंटाइन डे है। प्यार और मस्ती करो और और अपने प्यार के आसपास होने से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं। हैप्पी वैलेंटाइन डे!
कुणाल कोहली : हैप्पी वैलेंटाइन डे। आप सभी को बस प्यार और कॉफी की जरूरत है।
रफ्तार : सभी को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं। इस्टाग्राम पर सुपरहिट मलयालम गीत की छोटी क्लिप।
अरशद वारसी : हैप्पी वैलेंटाइन्स डे। प्यार आपकी सभी समस्याओं का जवाब है।
मल्लिका शेरावत : हैप्पी वैलेंटाइन डे।
सोफी चौधरी : जागो और गुलाब सुंघों। वैलेंटाइन डे मुबारक हो। प्यार। सुप्रभात।
dharmpath.com dharmpath