लॉस एंजेलिस, 14 फरवरी (आईएएनएस)। चर्चित हॉलीवुड अभिनेता डैनियल क्रैग को जोनाथन फ्रान्जेन के उपन्याय ‘प्यूरिटी’ पर बनने वाले धारावाहिक में लेने की बात चल रही है।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘प्यूरिटी’ नामक धारावाहिक स्कॉट रूडीन बनाएंगे। इसकी कहानी टॉड फील्ड व फ्रान्जेन लिखेंगे। इसमें डैनियल हो सकते हैं। यह अमेरिका में उनका पहला धारावाहिक होगा।
रूडीन ने इस क्रम में टेलीविजन नेटवर्क और मीडिया नेटवर्क शोटाइम, नेटफिलिक्स, एफएक्स और तीन अन्य प्लेटफॉर्म के साथ कई मुलाकात कीं।
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, धारावाहिक के निर्माता 20 कड़ियां बनाने की इजाजत चाह रहे हैं।
‘प्यूरिटी’ उपन्यास पिछले साल सितंबर में प्रकाशित हुआ था। यह एक उद्देश्यहीन युवती प्यूरिटी उर्फ पिप की कहानी है।
dharmpath.com dharmpath