लंदन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षामंत्री एश कार्टर ने शनिवार को कहा कि यदि ब्रिटेन विश्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता है तो उसे अपनी ट्राइडेंट परमाणु हथियार प्रणाली का नवीनीकरण करना चाहिए।
कार्टर ने बीबीसी को बताया कि यह प्रणाली नाटो की निवारक संरचना का महत्वपूर्ण भाग है और ब्रिटेन और अमेरिका के विशेष संबंधों के लिए सहयोगी है।
हाउस ऑफ कॉमन्स इस योजना के लिए 2016 से पहले मतदान कर सकता है कि वह ट्राइडेंट ले जाने वाले चार वानगार्ड पनडुब्बियों का नवीनीकरण करने की सरकार की योजना का समर्थन करें। इस पर लगभग 44.9 अरब डॉलर की लागत आने का अनुमान है।
कार्टर ने कहा कि अमेरिका इस प्रणाली का बड़ा समर्थक है और ब्रिटेन को इसके नवीनीकरण पर निवेश करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “हम ब्रिटेन पर निर्भर हैं और ब्रिटेन हम पर निर्भर है और विशेष संबंधों की यही खास विशेषता होती है।”
dharmpath.com dharmpath