बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने ऑरलैंडो पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। ऋषि कपूर, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और सोनम कपूर जैसी सिने हस्तियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा में एक गे क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 अन्य घायल हो गए। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।

हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा : दुखद, ऑरलैंडो! उम्मीद है कि यह किसी के लिए राजनीतिक लाभ का कारण नहीं बनेगा।

प्रियंका चोपड़ा : ऑरलैंडो में हुई गोलीबारी के बारे में सुनकर दुख हुआ। इस धरती पर शांति कायम हो। पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थनाएं। प्रेम के लिए प्रार्थना।

फरहान अख्तर : ऑरलैंडो गोलीबारी से बर्बाद हुए परिवारों के लिए दिल दुखी है। आपका दुख अकल्पनीय है और हम आपका दुख बांटते हैं।

आयुष्मान खुराना : ऑरलैंडो गोलीबारी के पीड़ितों की आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिजनों को ताकत और बल दे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा : ऑरलैंडो में हुए नरसंहार के बारे में सुनकर दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं। यह हिंसा बंद करें।

मधुर भंडारकर : ऑरलैंडो गोलीबारी के बारे में सुनकर भयभीत हूं। ऑरलैंडों पीड़ितों के परिवारों और मित्रों के प्रति दिल दुखी है।

बिपाशा बासु : शांति के लिए प्रार्थनाएं।

सनी लियोनी : ऑरलैंडो में समलैंगिक समुदाय के साथ जो हुआ वह बेहद भयानक है। सभी के प्रति मेरा प्यार और समर्थन।

अदिति राव हैदरी : दिल दुखी है। ऑरलैंडो नाइटक्लब गोलीबारी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493