नशे में धुत्त होंडा सिटी सवार युवक ने टक्कर मारी, 2 की मौत

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। यहां सोमवार सुबह नशे में धुत्त होंडा सिटी सवार एक युवक ने अपनी कार से तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिनमें से दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने आईएएनएस को बताया, “21 वर्षीय ऋषभ ने सुबह करीब 6.30 बजे जनकपुरी इलाके में अलग-अलग जगहों पर तीन राहगीरों को टक्कर मार दी।”

अधिकारी ने कहा, “दुर्घटना में कामेश्वर प्रसाद (40) एवं अश्विनी आनंद (67) की मौत हो गई, जबकि संतोष (40) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

उपायुक्त ने यह भी कहा कि संतोष फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके का रहने वाला ऋषभ नशे की हालत में होंडा सिटी कार चला रहा था। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली है।

आरोपी बेचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का छात्र है और उसके पिता की हार्डवेयर की दुकान है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493