बॉल और विंस इंग्लिश टेस्ट टीम में नया चेहरा

लंदन, 12 मई (आईएएनएस)। हैम्पशायर के बल्लेबाज जेम्स विंस और नॉटिंघमशायर के सीम गेंदबाज जेक बॉल को श्रीलंका के साथ हेडिंग्ले में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लिश टीम में शामिल किया गया है। दोनों पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं।

कप्तान एलिस्टर कुक के साथ एलेक्स हेल्स पारी की शुरुआत करेंगे जबकि मिडिलसेक्स के लिए इस सीजन में धीमी शुरुआत करने वाले निक काम्पटन को तीसरे क्रम पर बनाए रखा गया है।

विंस पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। वह जेम्स टेलर के असमय संन्यास के बाद टीम में यह स्थान ग्रहण करेंगे। टेलर ने दिल की बीमारी के कारण संन्यास ले लिया है।

इंग्लिश टीम : एलिस्टर कुक (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयर्सटो, जेक बॉल, स्टुअर्ट ब्रॉड, निक काम्पटन, स्टीवन फिन, एलेक्स हेल्स, जोए रूट, बेन स्टोक्स और जेम्स विंस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493