पटना, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्मों की सफल अभिनेत्रियों में शामिल चांदनी सिंह आगामी फिल्म ‘बॉस’ में अभिनेता पवन सिंह के साथ दिखाई देंगीं। फिल्म की शूटिंग बनारस में शुरू हो गई है।
फिल्म के निर्माता ने बताया कि इसमें चांदनी के अलावा नई अदाकारा आर्शिया को भी लॉन्च किया जा रहा है।
पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह ने कई ‘म्यूजिक विडियो’ में काम किया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। पहली बार चांदनी किसी फिल्म में पवन सिंह की नायिका बनी हैं।
फिल्म अभिनेत्री चांदनी सिंह कहती हैं, “मैं जौनपुर की हूं और अपने घर के पास शूटिंग करना वाकई अच्छा लग रहा है। पवन सिंह कमाल के अभिनेता हैं और उनके साथ काम करके काफी कुछ सीखने को मिल रहा है।”
फिल्म के निर्देशक अरविंद चौबे के निर्देशन में ‘मैं नागिन तू सपेरा’ में काम कर चुकी चांदनी कहती हैं कि अरविंद चौबे बहुत बेहतरीन निर्देशक हैं।
श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं।
dharmpath.com dharmpath