ब्रिस्बेन टी-20 : बारिश के कारण खेल रुका

ब्रिस्बेन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच गाबा मैदान पर जारी टी-20 मैच बारिश के कारण रोक दिया गया है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने बारिश आने तक 16.1 ओवरों मे तीन विकेट पर 153 रन बनाए थे। ग्लेन मैक्सवेल 23 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 46 तथा मार्कस स्टोइनिस 18 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद हैं।

इसके अलावा आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने 27 जबकि क्रिस लिन ने 37 रनों का योगदान दिया है। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने दो और खलील अहमद ने एक सफलता हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493